शिल्पा-शमिता संग गीता का दिवाली अभियान
मुंबई (अनिल बेदाग) : पृथ्वीराज शेट्टी की पहल भगवद गीता फॉर ऑल (बीजीएफए) ने अपना पहला त्योहार-विशेष अभियान लॉन्च किया है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री, योग और वेलनेस की पहचान शिल्पा शेट्टी तथा उनकी बहन शमिता शेट्टी को जोड़ा गया है।
“आंतरिक प्रकाश का उपहार” थीम पर आधारित यह पहल दिवाली से पहले शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि जैसे दीपावली पर घर दीपों से आलोकित होते हैं, वैसे ही गीता का ज्ञान भी हर परिवार के जीवन को शांति, संतुलन और शक्ति से प्रकाशित कर सकता है। सरलीकृत शिक्षाओं, इंटरैक्टिव प्रेजेंटेशन और व्यावहारिक मार्गदर्शन के माध्यम से बीजीएफए ने गीता को आधुनिक परिवारों के लिए मानसिक सुकून, आत्मबल और रिश्तों को मजबूत करने वाला साधन बताया है।
श्री पृथ्वीराज शेट्टी का मानना है कि योग और समग्र जीवनशैली के प्रति शिल्पा शेट्टी की प्रतिबद्धता उन्हें इस अभियान का उपयुक्त चेहरा बनाती है। उन्होंने कहा, “शिल्पा परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम हैं। स्वास्थ्य और संतुलन की उनकी जीवनयात्रा BGFA की उस सोच को दर्शाती है जो गीता के शाश्वत ज्ञान को आज के दौर के घर-परिवार तक पहुँचाना चाहती है।”
शिल्पा शेट्टी ने भी अपने विचार साझा किए: “योग हमें भीतर से जोड़ता है और गीता इस जुड़ाव को और गहरा करती है। यह सिर्फ एक पुस्तक नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है। इस दिवाली, मुझे लगता है कि अपने प्रियजनों को गीता उपहार में देना सबसे मूल्यवान तोहफा होगा। यह रोशनी, सद्भाव और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है।”
वहीं शमिता शेट्टी ने कहा कि भगवद गीता फॉर ऑल ने गीता की सीख को युवाओं और नए दर्शकों तक आधुनिक रूप में पहुँचाया है। उनके अनुसार, यह ऐसा उपहार है जिसकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहती है।
भगवद गीता फॉर ऑल की स्थापना श्री पृथ्वीराज शेट्टी ने की थी। यह पहल गीता के कालजयी ज्ञान को समकालीन समाज के लिए सरल, रोचक और उपयोगी बनाने पर केंद्रित है। आधुनिक कहानी कहने की शैली और इंटरैक्टिव माध्यमों से बीजीएफए गीता को व्यक्तिगत विकास, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सामंजस्य के लिए एक जीवन-मार्गदर्शक के रूप में स्थापित कर रहा है।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 