डॉ कृष्णा चौहान 2 अक्टूबर को आयोजित करने जा रहे हैं ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025’
मुम्बई (अंधेरी) स्थित मेयर हॉल में 2 अक्टूबर को कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा आयोजित ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025’ समारोह में समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख़्सियतों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक व संचालक डॉ कृष्णा चौहान ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड’ का आयोजन मुम्बई में पांचवीं बार करने जा रहे हैं। फिलवक्त आयोजक डॉ कृष्णा चौहान इस समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं। गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 25 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया है। डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फिल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी के रूप में जाने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। हिंदी अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ की सफलता के बाद वो इन दिनों काफी सक्रिय हैं। उनकी हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ के सारे गाने संगीतकार दिलीप सेन के संगीत निर्देशन में रिकॉर्ड हो चुके हैं और साथ ही साथ
उनके तीन म्युज़िक वीडियो ‘जय जय महाराष्ट्र’, ‘बाबू जी’ और ‘जोड़ दे दिल से दिल की कड़ी’ की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 