बाढ़ प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ, प्रशासन व जनप्रतिनिधि जुटे सेवा में
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
क्षेत्र के कई गांवों – बनिया पुरवा,दुर्गा पुरवा, मक्का पुरवा व चेन पुरवा में बाढ़ से प्रभावित लोग हाईवे पर बने सरकारी टेंटों में रह रहे हैं। प्रशासन द्वारा पीड़ितों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस राहत कार्य में पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला भी आगे आए हैं और प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं। वहीं डॉ. राजीव शुक्ला, पी एच सी बनिया पूर्व में सुबह 10 से 4 कैंप लगाकर क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन और समाजसेवियों की सक्रियता से बाढ़ से जूझ रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने आरोप लगाया की सरकार द्वारा दी गई सरकारी नाव जंजीर लगाकर ताले से बंधी हुई है। ग्रामीणों का उसका को कोई लाभ नहीं मिल रहा है सभी गांव में कमर से ऊपर तक पानी भरा हुआ है घर से सामान निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट का वितरण
नहर में बहता प्लास्टिक रोकेगा ‘ट्रैश बूम’, बिल्हौर देहात ने पेश किया कचरा प्रबंधन का मॉडल, दो माह में नहर से निकाला 8 टन से अधिक प्लास्टिक, पांच विकास खंडों का 40 टन प्लास्टिक अपशिष्ट भी पहुंचा मैनेजमेंट यूनिट 