मार्ग प्रकाश विभाग, नगर निगम शहर के सभी वार्डों में कर रहा है मार्ग प्रकाश व्यवस्था
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नगर निगम, कानपुर सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त जोनों के 110 वार्डों तथा सार्वजनिक पार्कों में मार्गप्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। ये कार्य महापौर एवं पार्षदगणों के प्रस्तावों के आधार पर संपादित हो रहे हैं। नगर के विभिन्न वार्डों एवं जोनों में स्थापित ईईएसएल की खराब स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर 6,663 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जा रही हैं। नगर के विभिन्न वार्डों एवं जोनों में खराब फ्लड लाइटों के स्थान पर 1,308 नई फ्लड लाइटें स्थापित कर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों एवं उनसे जुड़े संपर्क मार्गों को *प्रकाशमान बनाने हेतु 1,264 विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं।नगर के विभिन्न चौराहों पर *प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए 375 नग 9-50 मीटर लम्बे हाईमास्ट टावर पोल स्थापित किए जा रहे हैं। नगर के प्रमुख चौराहों पर *08 नग 16-00 मीटर एवं 12-50 मीटर लम्बे हाईमास्ट टावर पोल स्थापित किए जा रहे हैं। नगर के विभिन्न वार्डों एवं पार्कों में प्रकाश व्यवस्था हेतु 443 नग 4-00 मीटर लम्बे एम.एस. पोल स्थापित किए जा रहे हैं। चुन्नीगंज से नरोना चौराहा तक एवं नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर 18-00 मीटर लम्बी वार्म व्हाइट तिरंगा स्ट्रिप लगाकर मार्ग का सौन्दर्यीकरण किया गया है।नगर के प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यीकरण हेतु डिजिटल प्रोग्रामेबल एलईडी टावर पोल फूलबाग चौराहा, सरसैया घाट चौराहा एवं परेड चौराहा पर स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही अन्य प्रमुख चौराहों पर सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों के संपादन से नगर की मार्गप्रकाश व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को बेहतर प्रकाश एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 