कानपुर में यातायात पुलिस की सख्ती, ओवरस्पीड और बिना हेलमेट वालों पर कसा शिकंजा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के तहत 55 चालान और 13 पेट्रोल पंपों पर हुई चेकिंग
सड़क दुर्घटनाएं रोकने को एनएच-34 पर इंटरसेप्टर मोबाइल टीम की तैनाती
कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ इंटरसेप्टर मोबाइल टीम ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने 76 ट्रक, 22 कार, 164 अन्य वाहन सहित कुल 252 वाहनों का चालान किया। वहीं एनएच-19 पर भी 129 वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग के लिए दंडित किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, मोबाइल का इस्तेमाल न करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इस बीच कानपुर नगर में 01 से 30 सितम्बर तक “नो हेलमेट, नो फ्यूल” विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 05 सितम्बर को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और पेट्रोल पंप संचालकों के संयुक्त अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चालाने वालों के 55 चालान किए गए। इसके अलावा 13 पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण कर बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा करता है बल्कि दूसरों की जान भी बचाता है। अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 