ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया निरीक्षण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन करते हुए, चारों ओर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों के सुरक्षा उपायों, तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जाँच की।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बाहरी सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की निरंतर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, वेयरहाउस की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, जैसे सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती और अन्य सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस निरीक्षण के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ विवेक चतुर्वेदी, भाजपा, सपा, आप व सीपीआई (एम) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 