हिमालया वेलनेस ने ‘वर्ल्ड ऑफ़ नीम’ को किया लॉन्च
मुंबई (अनिल बेदाग) : पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से हिमालया वेलनेस नीम की शक्ति के माध्यम से पिंपल और मुहाँसों से जूझ रहे लाखों युवा भारतीयों के लिए विश्वसनीय साथी रहा है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ब्रांड ने त्वचा की देखभाल और आत्मविश्वास के बारे में एक महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने के लिए, पिंपल एक्ने पॉजिटिविटी डे से पहले, ताज लैंड्स एंड में अपने पहले ‘वर्ल्ड ऑफ नीम’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
‘वर्ल्ड ऑफ़ नीम’ को आज के युवाओं से जुड़ाव महसूस कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि कैसे त्वचा की देखभाल सरल, प्रभावी और समग्र हो सकती है, साथ ही पिंपल और मुहाँसों से जुड़े कलंक को भी खत्म किया जा सकता है।
इस विशेष अनुभव ने त्वचा विशेषज्ञों, सेलिब्रिटी की राय, इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड समर्थकों को एक मंच पर जोड़ा, ताकि आत्मविश्वास जगाया जा सके और पिंपल व मुहाँसों के प्रति सोच को बदला जा सके।
कार्यक्रम में पिंपल और त्वचा के प्रति आत्मविश्वास के बारे में एक इंटरैक्टिव पैनल चर्चा हुई, जिसका नेतृत्व प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञ, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने किया। उन्होंने आम मिथकों पर प्रकाश डालते हुए समग्र देखभाल के महत्व पर ज़ोर दिया।
वहीं लापता लेडीज़ फ़िल्म की प्रमुख अभिनेत्री रही सेलिब्रिटी नितांशि गोयल ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने यह साबित किया कि पिंपल बढ़ती उम्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है और इसे छुपाने की आवश्यकता नहीं है। दोनों ने मिलकर युवाओं को यह संदेश दिया कि वे अपनी त्वचा को आत्मविश्वास और गर्व के साथ अपनाएँ।
हिमालया ने अपने प्रतिष्ठित नीम फेसवॉश की प्रगति की यात्रा को भी प्रदर्शित किया, जिसे अब विशिष्ट ‘5-पार्ट्स ऑफ़ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन के साथ और अधिक सशक्त बनाया गया है। यह पिंपल केयर को और प्रभावी बनाता है जिससे आपको पिंपल एपिसोड्स से बचने में मदद मिलती है।
सुश्री रागिनी हरिहरन, मार्केटिंग डायरेक्टर – ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस ने कहा, “ आज के उपभोक्ता, विशेषकर जेन जेड, प्रकृति से प्रेरित व विज्ञान आधारित समाधानों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। यह आयोजन ठीक इसी बात को दर्शाता है – यह दिखाते हुए कि पीढ़ियों से भरोसेमंद नीम कैसे आज भी ब्यूटी और पर्सनल केयर में सार्थक बदलाव लाने में प्रासंगिक बना हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से हम त्वचा से जुड़े हर अनुभव को साझा कर रहे है और ऐसा माहौल बना रहे है जहाँ त्वचा की देखभाल कोमल, प्रभावी और देखभाल पर आधारित हो।”
श्री अभिषेक अशत, जनरल मैनेजर- फेस केयर कैटेगरी, हिमालया वेलनेस ने कहा, “हिमालया हमेशा से स्किनकेयर को प्रभावी और प्रकृति आधारित बनाने में विश्वास करता आया है। पिछले दो दशकों से नीम हमारी स्किनकेयर यात्रा का हिस्सा रहा है, जिसने लाखों उपभोक्ताओं को सबसे आम चिंताओं पिंपल्स और मुहांसों — के समाधान के लिए हम पर भरोसा करने में मदद की है। नया ‘5-पार्ट्स ऑफ़ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन हमारी उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, यह सुनिश्चित करता है कि स्किनकेयर केवल पिंपल्स की रोकथाम तक सीमित न रहे, बल्कि समग्र रूप से त्वचा के स्वास्थ्य को अपनाने के बारे में हो।” इस आयोजन में बॉलीवुड सेलिब्रिटी नितांशी गोयल भी मौजूदगी रही, जिन्होंने अभियान की थीम रियल स्किन कॉन्फिडेंस से अपना गहरा जुड़ाव दिखाया।

शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दाव से बनेगी रिटर्न की राह आसान
इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल 