नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड किदवई नगर कानपुर के द्वारा कानपुर थैलेसीमिक्स संस्था के साथ उनके 225 थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर , यूपी ट्रांसपोर्ट भवन, ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर में आयोजित किया गया
नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड किदवई नगर कानपुर के द्वारा कानपुर थैलेसीमिक्स संस्था के साथ उनके 225 थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला अधिकारी के निर्देशानुसार , यूपी ट्रांसपोर्ट भवन, ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर में आयोजित किया गया। उप नियंत्रक शिवराज सिंह, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक विष्णु कुमार शर्मा, विमलेश यादव , प्रभारी सहायक उपनियंत्रक प्रवीन वर्मा आदि अतिथि स्वरूप उपस्थित रहे और सभी को डिविजनल वार्डन अनुज चतुर्वेदी एवं दानिश अख्तर , द्वारा बुकें देकर स्वागत किया गया।
रक्तदान शिविर में किदवई नगर प्रखंड के वार्डनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 23 रक्तवीरों ने रक्तदान किया कानपुर थैलेसीमिक्स के श्री बी० भट्टाचार्य उनके सभी कार्यकारी समिति के सदस्य एवं जी०एस०वी०एम मेडिकल कॉलेज की टीम का विशेष योगदान रहा। किदवई नगर प्रखंड के सभी वार्डन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अपना बहुमुल्य समय दे कर उपस्थित है।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 