कानपुर नेत्र चिकित्सक सोसाइटी का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नेत्र चिकित्सक सोसाइटी (KOS) द्वारा आयोजित वार्षिक नेत्र विज्ञान सम्मेलन इस वर्ष भव्य रूप से संपन्न होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश–विदेश के ख्यातिप्राप्त नेत्र विशेषज्ञ और नेत्र विज्ञान के क्षेत्र के अग्रणी stalwarts शिरकत करेंगे।
सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख राष्ट्रीय विशेषज्ञों में डॉ. सुहास हल्दीपुरकर, डॉ. गौरव लूथरा, डॉ. सुनीता दुबे, डॉ. डी. रामामूर्ति, डॉ. कस्तूरी भट्टाचार्य, डॉ. दिनेश तलवार, डॉ. विपिन साहनी, डॉ. अनघा हिरूर, डॉ. जतिंदर वाहि, डॉ. जिमी मित्तल, डॉ. राश्मिन गांधी, डॉ. प्रशांत भवानकुले और डॉ. रूपक रॉय शामिल हैं। यह सम्मेलन नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों (latest innovations) और आधुनिक तकनीकों को साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच बनेगा। विशेष रूप से, नेत्र रोगों के उपचार, रेटिना केयर, ग्लॉकोमा, कॉर्निया, मोतियाबिंद और नेत्र सर्जरी में नवीन पद्धतियों पर विस्तृत चर्चाएँ होंगी। सम्मेलन की विशेषता है अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों की उपस्थिति डॉ. आइक अहमद (कनाडा), जो माइक्रो-इनवेसिव ग्लॉकोमा सर्जरी (MIGS) के अग्रणी विशेषज्ञ हैं।
डॉ. राजीव मुनी (कनाडा), जो रेटिना और विट्रियस सर्जरी के क्षेत्र में वैश्विक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। कानपुर नेत्र चिकित्सक सोसाइटी का यह प्रयास है कि चिकित्सकगण नवीनतम ज्ञान और तकनीक से सुसज्जित होकर समाज के हर वर्ग को बेहतर नेत्र देखभाल (eye care) उपलब्ध करा सकें।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 