सार्ट की शेड्स ऑफ इंडिया मैगजीन के 11वें संस्करण का हुआ भव्य विमोचन
– प्राची कलेक्शन की फाउंडर व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता प्राची त्रिपाठी बनी मैगजीन का मुख्य चेहरा
– कार्यक्रम में पंडिता रामाबाई सम्मान और उड़ान युथ आइकॉन से 23 हस्तियों को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। विवेक जैन। नई दिल्ली के लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन ऑडिटोरियम में सार्ट द्वारा शेड्स ऑफ इंडिया मैगजीन के 11वें संस्करण का सफल और भव्य विमोचन किया गया। इस बार पत्रिका का मुख्य चेहरा प्राची कलेक्शन की फाउंडर व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता प्राची त्रिपाठी बनी। प्राची की पोशाक ओढ़नी में लगी अजमेरिया ज्वेलर्स की ज्वेलरी में परवीन खान और मेकअप में मेकअप पार्टनर अक्षरा और कशिश का योगदान रहा। मैगजीन में बैक कवर का मुख्य चेहरा सुरों की मलिका ईशा सक्सेना बनी। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेता शरहाँ सिंह ने शिरकत की। शरहॉं सिंह सीरियल तेरी मेरी डोरिया, उत्तरन, कुमकुम भाग्य और पद्मावत जैसी नामी फ़िल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। इनके साथ-साथ कार्यक्रम में अभिनेता शिवा कुमार, कालका मंदिर के महंत सुरेंद्र संनी, चिश्तिया सूफ़ी फाउंडेशन के सैयद यासिर गुर्देजी, गुरु राधा सरस्वती, राज कुमार शर्मा, हिमांशु पाठक जी, सुरेखा जैन, अब्या प्रोडक्शन के सीईओ योगेश मालिक, जुनैद हुसैन खान, अंजू भंडारी, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत सब इंस्पेक्टर ज्योति स्वरुप जैसे नामी चेहरे शामिल रहे. इस अवसर पर पंडिता रामाबाई सम्मान और उड़ान युथ आइकॉन से उन 23 चेहरो को सम्मानित किया गया जो समाज के लिए मिसाल बन कर उभर रहे है साथ ही साथ लोगो के लिए प्रेरणा बने दिव्यांगजनों को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सब इंस्पेक्टर ज्योति स्वरुप, उषा यादव, डाक्टर विनोद सक्सेना, दिव्या गोयल, जुडो एथलीट पलक शर्मा, रूही बेनर्जी, इंदरजीत कौर, राम कृष्णा अगरावल, इंदु तोमर, विश्व नारयण , शालू राठी, अजय रावत, सुनीत ओझा, शालिनी सोनी, दीपक मित्तल, गीता नेयार, सोनिया राणा, कल्याण छावड़ी, जसवंत सिंह आदि रहे। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक मित्तल को बेस्ट सपोेर्टिव पर्सनालिटी 2025 के खि़ताब से नवाजा गया। इस अवसर पर अस्मिता थिएटर के युवाओं ने में कौन हु मेरी मेरी पहचान नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ कल्याण ट्रस्ट और राज फाउंडेशन के बच्चों ने देश के लिए सीमा पर हमारे नोजवानो के त्याग और उनके बलिदान तक की कहानी का शानदार प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम की आयोजक संपादक सविता अरोरा, राखी तंवर और राज फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया राणा जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान करने वाले गिफ्टिंग पार्टनर संतोष त्रिपाठी, मन्नत एंटरटेनमेंट के फाउंडर लोकेश सादिजा, योगेश गोयल, गोल्डी रंधावा सहित समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पाण्डेय जी, इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, देवयानी मुख़र्जी, रविकांत शर्मा, अनिल कटौच, मोहम्मद अली, ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्त्ता दीपिका ठाकुर, शिल्पी बहादुर, अंजू शर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

International Media Press Club Reg
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च
आचार्य महाप्रज्ञ का प्रेक्षाध्यान का दर्शन आज के विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है: मुनिश्री जयकुमार
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा का वात्सल्य, साधना और समर्पण प्रेरणा का संगम है 