10 सूत्रीय मांगों के लेकर धरने का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ हमीरपुर इकाई के 10 सूत्रीय मांग पत्र पर हमीरपुर इकाई परिसर में विशाल धरने का आयोजन किया गया धरने में महासंघ के प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया एवं बुंदेलखंड के महामंत्री नरेंद्र खन्ना ने कानपुर से शामिल हुए महासंघ के महोबा जिला अध्यक्ष कुणाल अपने साथियों साथ धरने में शामिल हुए धरने के दौरान अध्यक्ष कुलदीप निसाद हमीरपुर नगर पालिका परिषद ने सम्मान पूर्वक महासंघ के प्रतिनिधियों को बुलाकर ज्ञापन प्राप्त करते हुए वार्ता किया और आस्वस्त किया कि अधिशासी लखनऊ बैठक में गए हैं सोमवार को यहां की इकाई को आमंत्रित करके सभी बिंदुओं पर चर्चा कर समाधान निकाल दिया जाएगा। वार्ता के दौरान अध्यक्ष द्वारा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को झाड़ू दिलाने का आश्वासन दिया और एसीपी का लाभ दिए जाने एवं इपीएफ ईएसआई को अपडेट किए जाने का वादा किया यह भी कहा कि आज इस आंदोलन के दौरान किसी कर्मचारी का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। धरने के अंत में महासंघ के हमीरपुर इकाई नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लल्लू राम भारती, सुनील कुमार कमल किशोर, देवी प्रसाद, शक्ति दिन राजेश, संदीप कुमार आदि लोगों ने सभी कर्मचारियों का धरने में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 