आईएमए कानपुर शाखा ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा द्वारा 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी एवं सचिव प्रो. (डॉ.) विकास मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मौजूद सभी चिकित्सकों व उनके परिजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि जिम्मेदारियों की याद दिलाने का अवसर है।” वहीं सचिव डॉ. विकास मिश्रा ने कहा कि “स्वस्थ राष्ट्र ही सशक्त राष्ट्र बन सकता है और इसमें चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सक एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई 