व्यापारी मंडल कानपुर इकाई का प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश युवा व्यापारी मंडल कानपुर इकाई का प्रथम वर्षगांठ दिवस रंगीली गेस्ट हाउस, लाजपत नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारी सेवकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों को व्यापारी हितों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड श्री प्रकाश पाल, प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत व्यापारियों को मात्र दुर्घटना बीमा के 10 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि सामान्य मृत्यु पर कोई लाभ नहीं मिलता, इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। और किसी भी तरह की मृत्यु पर एक करोड रुपए परिवार को मिलना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल ने की। इस अवसर पर श्री विजय कपूर, श्री श्याम जी निगम, ऋषि कात्याल रंजीत सिंह मनमोहन कोहली बलराम नरूला मनोज बांका विकास दुबे सुबोध चोपड़ा आशीष सचान संजय मल्होत्रा डॉ उमेश पालीवाल स्वप्निल शुक्ला आयुष द्विवेदी पंकज अरोड़ा सरदार नीतू सिंह संतोष गहमरी बिल्लू, अंश चंदेल हरदेव सिंह सुरेश पुरी चंदन इंद्रपाल सिंह लवली अजय श्रॉफ, राजेश कात्याल, हरदीप सिंह जिमी, अवनीत सिंह, भारत त्रिवेदी सहित कई व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में केक काटकर वर्षगांठ का जश्न मनाया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों का ट्रॉफी, दुपट्टा व माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 