हलीम मुस्लिम इंग्लिश मीडियम स्कूल कानपुर के बच्चों ने राखी उत्सव में दिखाया अद्भुत प्रदर्शन
कानपुर। हलीम मुस्लिम इंग्लिश मीडियम स्कूल चमनगंज कानपुर में राखी के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंग बिरंगी हस्त निर्मित राखियों के स्टाल लगाकर सभी का मन मोह लिया। मंच पर बच्चों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को जीवंत कर दिया विद्यालय की प्रधानाचार्य सबा खान ने बच्चों द्वारा लगाए गए राखी के स्टालों को देखकर उनकी खूब प्रशंसा की, बच्चों ने अभिजीत अग्रहरि को राखी बांधकर एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य और अध्यापकगण के अलावा शालिनी नगमा रसद इशा उदय मरियम प्रकाश झा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। सभी ने इस आयोजन को सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को संजोने का सराहनीय प्रयास बताया। अंत में सभी बच्चों को मिठाई और राखियां वितरित की गईं।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 