जलकल विभाग में ब्रह्मा कुमारी द्वारा राखी बांधकर दिलाया जाएगा संकल्प
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन कानपुर द्वारा रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर 8 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम यूनियन कार्यालय, जलकल विभाग,में आयोजित होगा, जिसमें ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवीन नगर कानपुर की सेंटर इंचार्ज ब्रह्मा कुमारी अर्चना दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर अर्चना दीदी सभी कर्मचारियों को राखी बांधकर यह संकल्प दिलाएंगी कि वे समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे क्रोध, लोभ, मोह और अंधकार को त्याग कर शांति, प्रेम और सत्य की राह पर चलें। कार्यक्रम के माध्यम से बहनों के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का भाव जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यूनियन अध्यक्ष सुनील सुमन और संरक्षक बीएल गुलालिया ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया जाएगा। यह जानकारी संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन कानपुर के अध्यक्ष सुनील सुमन ने साझा की।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 