निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 80 मरीजों की हड्डियों की जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिला परामर्श
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
रविवार, 3 अगस्त को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं कानपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बोन एंड ज्वाइंट सप्ताह के अवसर पर एक निःशुल्क परामर्श व जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर IMA भवन, टेंपल ऑफ सर्विस, 37/7 परेड, कानपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस शिविर का उद्घाटन आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. वी. सी. रस्तोगी, डॉ. निर्भय सक्सेना (अध्यक्ष, कानपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन), डॉ. विकास मिश्रा (सचिव, IMA कानपुर), डॉ. दीपक श्रीवास्तव (ऑर्थोपेडिक सर्जन, संयोजक), डॉ. अजीत तिवारी (सचिव, कानपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन), डॉ. के. के. त्रिपाठी एवं डॉ. राहुल कपूर आदि वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर में करीब 80 मरीजों ने बीएमडी मशीन द्वारा अपनी हड्डियों में कैल्शियम की जांच कराई। वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हड्डी रोग से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु परामर्श प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, फिजियोथेरेपिस्ट मनोज कुमार द्वारा मरीजों को आवश्यक एक्सरसाइज की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को चिकित्सा जगत द्वारा सराहना प्राप्त हुई।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र 