एक पेड़ मां के नाम: महामना मालवीय मिशन ने किया वृक्षारोपण, फलदार पौधे लगाए
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महामना मालवीय मिशन द्वारा आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एचबीटीयू वेस्ट कैंपस विकास नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिशन के पदाधिकारियों ने आम, अमरूद, जामुन आदि फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। मालवीय मिशन के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर—चाहे वह जन्मदिन हो या विवाह वर्षगांठ—एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती रश्मि खन्ना, प्रोफेसर बीडी पांडे, डॉ. दिवाकर मिश्र, प्रोफेसर शोभा मिश्रा, प्रोफेसर यूपी सिंह, प्रोफेसर रामाश्रय सिंह, अनु कपूर, डॉ. शशांक, रामविलास यादव, योगाचार्य सहित मालवीय मिशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र 