स्वस्थ जन्म अभियान स्वस्थ माँ – स्वस्थ बच्चा
आज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अति महत्वकांशी योजना- “Empower Mother & Baby” के अंतर्गत “Sampoorna CME” का आयोजन कानपुर ऑब्स गयनी सोसाइटी द्वारा किया गया, जिसका शुभारंभ KOGS की चीफ पैटून डॉ मीरा अग्निहोत्री, अध्यक्ष डॉ कल्पना दीक्षित, व सचिव डॉ रेशमा निगम ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वस्थ जन्म अभियान FOGSI की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीता तेंदुलवादकर की बहुत महत्वकांशी योजना हैं, जो कि देश भर में चलायी जा रही हैं जिससे हर होने वाली माँ स्वस्थ हो। हमारा मिशन हैं कि महिलाओ को गर्भधारण से पहले शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना चाहिए जेसे उनका वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लडशुगर, ब्लडप्रेशर, थाइराइड लेवल, फोलिक एसिड व Vit B 12 के लेवल नार्मल हो। यदि गर्भवती महिला स्वस्थ हैं तो होने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा और हम अपने देश में माँ व शिशु मृत्यु दर को कम करने में कामयाब होंगे।
इसके अंतर्गत आज मेरठ से आयी डॉ भारती माहेश्वरी, डॉ किरन पाण्डेय, डॉ नीलग मिश्रा, व डॉ कंचन शर्मा ने विस्तृत व्याख्यान दिये। डॉ किरन सिन्हा, डॉ रेनू गुप्ता, डॉ नीना गुप्ता, डॉ सीमा द्विवेदी, डॉ शैली, डॉ रीना मट्टू, व शहर के समस्त जाने माने स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्तिथ रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 