शौर्य स्वाभिमान यात्रा के सफल आयोजन पर सैकड़ों पदाधिकारी हुए सम्मानित
महाराणा प्रताप शौर्य स्वाभिमान सेवा समिति एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिनों हुई शौर्य स्वाभिमान यात्रा के सफल आयोजन पर क्षत्रिय समाज के लोगों तथा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि एकता में ही शक्ति हैं। आप सभी ने विशाल यात्रा निकाल कर उत्तर प्रदेश में यात्रा का कीर्तिमान स्थापित कराया है सभी भाई एवं बहनें बधाई के पात्र हैं। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत 51 किलो की माला पहनाकर तथा महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंटकर किया। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। सम्मान समारोह में मनबोधन सिंह रघुनंदन सिंह भदौरिया जेके सिंह मीरा भदौरिया शैलजा चौहान रंजना सिंह संजय भदौरिया जितेन्द्र चौहान नवीन सिंह दद्दा मनु सिंह विभु सिंह हेमन्त सेंगर पंकज तोमर राकेश राणा डा धीरेन्द्र सिंह रणधीर चौहान सूरज ठाकुर जितेन्द्र चंदेल डॉ यू एस सिंह सनी सेंगर पुत्तन सिंह सहित सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया।समारोह में पदाधिकारियों ने जय महाराणा जय राजपूताना के जोरदार नारे लगाए गए। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 