आजाद नगर दंडी आश्रम के पास से ठेका हटाने के लिए संतों का विरोध जारी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आजाद नगर में दंडी आश्रम के पास लगभग 40 दिन पूर्व अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खोली गई थी। दुकान खोलने के तुरंत बाद ही संतो ने विरोध करते हुए भजन गाते हुए शराब की दुकान की आरती उतार कर अनोखा प्रदर्शन भी किया था। क्षेत्रीय लोगों ने भी संतों का साथ देते हुए शराब-बीयर की दुकान हटाने की मांग की थी आश्रम से जुड़े सुधाकर मिश्रा ने बताया की दंडी आश्रम का संचालन ज्योतिष पीठ ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ उत्तराखंड द्वारा किया जाता है। कुछ दिन पहले आश्रम के पास अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खोल दी गई। संतों और क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया। क्षेत्र के ही सुबोध मिश्रा ने कहा कि नौ अप्रैल को भी दुकान का विरोध किया था, लेकिन पुलिस ने कोई समाधान नहीं किया। क्षेत्रीय लोगों संग संतों ने शराब की दुकान की आरती कर प्रदर्शन किया। दुकान नहीं हटी तो जल्द अनशन करने की भी चेतावनी दी है। आपको बताते चले कि संतों ने कई चक्र में जिलाधिकारी महोदय कानपुर से बात की उन्होंने न्याय का आश्वासन देते हुए कहा था कि आपकी समस्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन संतों ने कहा आज 19 मई को जिलाधिकारी कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात करने का प्रयास किया गया लेकिन जिलाधिकारी महोदय आवश्यक मीटिंग में थे जिससे संतों की मुलाकात जिला अधिकारी से नहीं हो पाई सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को भी संतों ने आई जी आर एस के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कराई थी लेकिन संतों ने कहा कि वहां से भी कोई माकूल जवाब नहीं मिला और शराब के ठेके को आज तक नहीं हटाया गया। संतों ने कहा कि जब तक शराब का ठेका नहीं हटेगा तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे हम क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर साधना को धरना प्रदर्शन और विरोध करेंगे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 