जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के सभागार में और कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
उपदेश टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो चीफ संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी ने गम्भीरता पूर्वक समस्याओं को सुनते हुए सम्बधित अधिकारियो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समस्त लेखपालों को प्रत्येक गांव में पांच फार्मर रजिस्ट्री बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कानूनगों का वेतन तभी आहरित होगा जब वे एक महीने में न्यूनतम 20 पक्का पैमाइश के कार्य को पूर्ण करेंगे।
उन्होंने आईजीआरएस के सन्दर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधा संवाद करें तथा मौके पर जाकर कार्रवाई करने के साथ ही जिओ टैग फोटो भी लगाये। कृषक दुर्घटना बीमा के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने लेखपालों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्राप्त सभी आवेदनों की रिपोर्ट दो दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने हीट वेव के दृष्टिगत फरियादियों तथा अधिकारियों, कर्मचारियों को बचाव करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन योजनार्न्तगत जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नही है वहां भूमि हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराये। सभी लेखपाल इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।
उन्होंने लेखपालों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को गति देने तथा धारा 24 के ऐसे मामले जिनमें पैमाईश होना है, 31 जून तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये और कहा कि जमीन के संबंध में पैमाइश निष्पक्ष होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी कानूनगों एक महीने में 40 पैमाइश करें, हर गांव में न्यूनतम 5 फार्मर रजिस्ट्री किए जाएं, वरासत के मामले बिना पूर्ण साक्ष्य के निरस्त नहीं किए जाएं। कानूनगो राम विशाल पटेल को वरासत की धाराओं के संबंध में गहन और अच्छी जानकारी पर जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरासत के मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए, निर्विवाद वरासत के मामले निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण कराएं जाए।
इस दौरान तहसील बदलापुर में 125 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील सदर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में 69 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इसके साथ ही अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरुप ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 