इमरान प्रधान मरहूम की याद में अदबी नशिस्त का हुआ आयोजन
सामाजिक कार्यकर्ता रियाजुल का किया गया सम्मान
जौनपुर
उपदेश टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो चीफ संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबरहद, इमरानगंज बाजार स्थित ईडेन पब्लिक स्कूल कैंपस में मरहूम इमरान अहमद प्रधान की याद में एक अदबी नशिस्त का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नज्मुस साकिब सबरहदी ने की और संचालन मजहर आसिफ ने किया।
प्रोग्राम से पहले ईडेन पब्लिक स्कूल और नूरजहां गर्ल्स कॉलेज के मैनेजर परवेज आलम भुट्टो व उनकी टीम ने मेहमानों और शायरों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके अलावा सैकड़ों मुस्लिम लावारिस शवों का दफन करने वाले पत्रकार रियाजुल हक खान को शॉल पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर परवेज आलम भुट्टो ने मरहूम इमरान प्रधान को याद करते हुए कहा कि वे बेहतरीन इंसान थे। जब तक ज़िंदा रहे, हर तरीके से उन्होंने मेरी रहनुमाई की और अपने सुझावों से मेरा हौसला बढ़ाते रहे। लगभग 40 साल पहले उन्होंने लोगों को रोज़गार देने के उद्देश्य से इमरानगंज बाजार की स्थापना का फैसला लिया, जिसके लिए उन्हें कई तरह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। छोटे व्यापारियों को हर संभव सहायता देकर उन्हों ने रोज़गार से जोड़ा। उन्होंने गांव-गांव डुग डुगी पिटवा कर बाजार की स्थापना की घोषणा करवाई। सब्ज़ी विक्रेता, मछली विक्रेता, मांस विक्रेता आदि की हर संभव हौसला अफज़ाई की, जिसके परिणामस्वरूप आज इमरानगंज बाजार मे सभी सुविधायें पाई जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि आज मुझे एक ऐसी शख्सियत को सम्मान देने का अवसर मिला है जिन्होंने अब तक सैकड़ों मुस्लिम लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया है, जो अपने आप में एक बड़ा कार्य है। समाज में लोग अलग-अलग तरह से सेवा कार्य कर रहे हैं, हमें ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि और लोग भी समाज सेवा में आगे बढ़ें। रियाजुल हक जैसे लोग खामोशी से अपना काम कर रहे हैं और ऐसे लोगों को मंच देकर सम्मानित किया जाना चाहिए।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 