आतंकी हमले के विरोध में ब्राह्मण जागरूकता समिति ने कैंडल मार्च निकाला
कानपुर, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज ब्राह्मण जागरूकता समिति ने केशवपुरम चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला शाम 6 बजे ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र में सभी प्रतिभागियों ने हाथों में मोंमबत्तियां लेकर मार्च में हिस्सा लिया मार्च के दौरान सभी लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे इस दौरान उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट की मौन धारण किया गया पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं ब्राह्मण समाज ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष अभय दुबे ,उपेंद्र पांडे, आलोक पांडे, राकेश कुमार तिवारी,दिवा शंकर तिवारी,जगत पांडे, सोनी मिश्रा,अनूप बाजपाई, अमित त्रिवेदी,राज,राम आसरे त्रिपाठी,आदर्श मिश्रा,राहुल कश्यप,शिवम त्रिपाठी,राकेश शुक्ला, महर्षि मिश्रा इत्यादि लोग रहे!

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 