पड़ोसी की दीवार गिरने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, कई और के दबे होने की आशंका, डीएम और एसपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार की विशेष रिपोर्ट
फर्रुखाबाद: जिले में सोमवार को मकान की नींव खोदने के दौरान अचानक पड़ोसी की दीवार गिरने से दो राजमिस्त्री दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आनन फानन में रेस्क्यू कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने दोनों राजमिस्त्रियों को मृत घोषित कर दिया. दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचकर जांच पड़ताल की.
मृतक राजमिस्त्री रंजीत का पुत्र रजत ने बताया कि थाना कादरीगेट के मोहल्ला अल्लानगर बढ़पुर में अड़ियाना निवासी राघव दुबे के प्लॉट में नींव की खुदाई हुई. जिसके बाद राजमिस्त्री रंजीत (50) व इशरत (50) नींव का कार्य कर रहे थे. उसी दौरान अचानक पड़ोस के प्लॉट की दीवार भरभरा कर मजदूरी कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई. जिसके मलबे के चपेट में कई मजदूर चपेट में आ गए
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इशरत व रंजीत को जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया भेजा गया. जहां डॉक्टर प्रभात वर्मा ने दोनों राजमिस्त्री रंजीत और इशरत को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने दोनों मृतकों के शव को मोर्चरी में भिजवा दिया.वहीं घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम सदर रजनीकांत ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका में अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है और मलवे को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है. घटना के बाद काम कर रहे अन्य लोग मौके से फरार हो गए.

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 