जी. एस. वी. एम. मेडिकल में भारतीय मूल्यों के प्रकाश में तनाव प्रबंधन को लेकर रामकृष्ण मिशन आश्रम का संबोधन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जी. एस. वी. एम. मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्रों ने दिनांक 10/04/2025 को प्रधानाचार्य डॉ संजय काला के नेतृत्व में रामकृष्ण मिशन आश्रम के द्वारा युवाओं के लिए संबोधन कार्यक्रम का आयोजन कराया। यह कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन आश्रम, कानपुर शाखा के शताब्दी समारोह के विस्तार में आयोजित हुआ। इसमें आश्रम के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानंद जी महाराज द्वारा समस्त यू. जी. छात्रों को संबोधित किया गया। संबोधन का विषय भारतीय मूल्यों के प्रकाश में तनाव प्रबंधन रहा। संबोधन के प्रति छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दूसरे पक्ष में मेडिकल विद्यार्थियों के साथ संवाद रखा गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने आश्रम सचिव से अपने-अपने प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में स्वामीजी ने प्रधानाचार्य जी, माननीय अध्यापकों व विद्यार्थियों को आध्यात्मिक पुस्तकें वितरित कीं। कॉलेज प्रधानाचार्य डाॅ संजय काला सर ने सभी को एक बार रामकृष्ण मिशन आश्रम कानपुर जाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऐसे सत्र आगे भी आयोजित करने के सम्बंध में कॉलेज प्रशासन तथा स्वामीजी के बीच बात हुई। कार्यक्रम में डाॅ चयनिका काला, डाॅ यशवंत राव, डाॅ सुनीति पांडे, डाॅ सीमा द्विवेदी, डाॅ संतोष कुमार बर्मन, डाॅ अनुपमा गुप्ता, डाॅ मंगेश त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 