बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती मनाया गया
गोंडा चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती समारोह समिति जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 5अप्रैल 2025 को *चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान* की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ *गांधी पार्क टाउन हाल गोंडा* में मनाया गया जिसमें गोंडा जिले के साथ साथ और भी जिले के समस्त वर्ग की महिलाएं व पुरुष तथा बच्चे जयंती समारोह में शामिल हुए सम्मानित लोगों द्वारा महान सम्राट अशोक जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा नृत्य भी पेश किया गया उसके उपरांत आए हुए मेहमानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा मेहमानों को सम्राट अशोक महान जी की तस्वीर भी भेंट किया गया। तथा कार्यक्रम के आयोजन समित द्वारा सभी लोगों के लिए भोजन व जलपान का व्यवस्था भी कराया गया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* द्वारा मीडिया से बात चीत के दौरान बताया गया कि हम सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चल रहे हैं चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से हों हम यहां महापुरुष की जयंती मना रहे हैं न कि किसी वर्ग विशेष की हम सभी लोगों को एक होकर सामूहिक प्रयास करना होगा जिससे हम भारत को पुनः से सोने की चिड़िया वाला यानी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के सपनों वाला भारत का निर्माण कर सके। जिससे भारत का ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में समता ममता बंधुत्व का संदेश दिया जा सके।
कार्यक्रम में आयोजक समित सहित समस्त सम्मानित लोग मौजूद रहे।
*राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज*

जनपद गोण्डा में धान क्रय वर्ष 2025-26 का हुआ शुभारंभ, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शी क्रय व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उद्देश्य-जिलाधिकारी
जनपद गोंडा में महिला थाना की कांस्टेबल आरती शुक्ला ने पीड़िता की मां के जड़ें थप्पड़ कंप्यूटर रूम में घसीट कर की पिटाई, पीड़िता ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर की शिकायत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया
उ0 प्र0 वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ, द्वारा कई मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोंडा में विकास का नया युग: सोनी गुमटी रेल ओवरब्रिज जल्द शुरू होगा
अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर सीज 