नगर आयुक्त के आदेश पर टीपी नगर व वार्ड 7712 कैसा सब स्टेशन के पीछे अतिक्रमण चला बुलडोजर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर सुधीर कुमार के दिशा निर्देश के अनुपालन में आज जोन-3 के अन्तर्गत वार्ड-12 टी०पी० नगर में भवन संया 133/पी०-1/142 बी०/ टी०पी० नगर के भवन के सामने पक्का अतिक्रमण को हटाया गया वार्ड 77 बर्रा पूर्वी में कानपुर में केसा सब स्टेशन की पीछे किये गये अस्थायी अतिक्रमण को भी आज अतिक्रमण अभियान चलाकर हटवा दिया गया। केसा सब स्टेशन के पीछे 9अस्थायी निर्माण दो स्थायी कुल 11 टिन शेड, टट्टर खोखे इत्यादि अतिक्रमण अभियान चलाकर हटाया गया। अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही के दौरान सी०पी० सिंह, जोनल अधिकारी जोन-3. राजेन्द्र पाल, कर अधीक्षक जोन-3, उमाकान्त गुप्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल एवं प्रर्वतन दल बल की उपस्थिति में अतिक्रमण को मुक्त कर दिया गया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 