घाटमपुर के मिलन गेस्ट हाउस में सपा कांग्रेस इण्डिया गठबंधन द्वारा राजाराम पाल के समर्थन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
आज़ घाटमपुर के मिलन गेस्ट हाउस में सपा कांग्रेस इण्डिया गठबंधन द्वारा राजाराम पाल के समर्थन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इण्डिया गठबंधन के अकबर लोकसभा के प्रत्याशी राजाराम पाल व अमित पाण्डे कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी व सोमवती शंखवार सहित शिवसिंह पाल उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं कों संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा की वर्तमान सरकार युवाओं कों बेरोजगारी के दलदल में व किसानों व्यापारियों कों बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया हैं अगर इस सरकार कों मुंहतोड़ जवाब देना हैं तों अकबरपुर सें सपा प्रत्याशी कों जिताकर संसद भवन भेजें जिस प्रकार पिछली बार नौबस्ता सें सागर मार्ग बनवाया व घाटमपुर में पावर प्लान्ट बनवाने का कार्य किया था अब युवाओं व बेरोजगारों कों रोजगार देने की बारी हैं सभी युवाओं कों योग्यता के अनुसार नौकरी दी जायेगी।
कार्यकर्ताओं कों संबोधित करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित पाण्डे ने कहा की हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का कार्य किया था तथा पेट्रोल डीजल गैस सस्ते दामों पर देने का कार्य किया था। इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने पर वर्तमान सरकार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार कों उजागर किया जायेगा।
कार्यक्रम कों प्रमुख रूप सें इंद्रजीत कोरी सोमवती शंखवार शिव सिंह पाल वीरसेन यादव राजकुमार चौहान लायक सिंह मंजू लता सचान अमर सिंह पाल राकेश पाल अनिल सोनकर वारसी सुरेश सक्सेना डाक्टर भारत भूषण उदय वीर सिंह भदौरिया इत्यादि ने संबोधित किया व संचालन अमर सिंह यादव ने किया।

एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर रसीद गिरफ्तार
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक 