साउथ स्टार राम चरण की फ़िल्म ‘गेम चेंजर’ मकर संक्रांति के अवसर पर होगी रिलीज़
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित ‘गेम चेंजर’ साउथ स्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म पहले 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर अपने सोशल मीडिया/एक्स हैंडल पर इसका एलान किया है। अब फिल्म ‘गेम चेंजर’ अब मकर संक्रांति (2025) के अवसर पर रिलीज होगी। शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। ‘गेम चेंजर’ में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा
फिल्मों से फकीरी तक: सरदार सिंह सूरी की अनोखी जीवन यात्रा, रुपहले पर्दे के पीछे का असली हीरो थे सरदार सिंह सूरी, सिनेमा के सितारों के पीछे खड़े शख्स: सरदार सिंह सूरी की कहानी
रोमांस की नई मिसाल बना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ ‘तेरे बिना क्या है जीना’ ने छेड़ी दिल की तारें ‘तेरे बिना क्या है जीना’ बना रोमांस का नया एंथम
क्रिकेट के बाद अब अनिल चौधरी लगाएंगे कैमरे पर ‘सिक्सर’ क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी का ‘गोली तो चलेगी’ में दिखा नया अवतार
नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार नागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक
आस्था, रहस्य और सौंदर्य का संगम: ‘नागबंधम’ में पार्वती बनीं नभा नतेश रहस्यों की देवी पार्वती: ‘नागबंधम’ के पोस्टर में छाईं नभा नतेश 