राणा पूंजा जयंती पर आदिवासी समाज ने दिल्ली में आदिवासी भवन का शिलान्यास किया गया
नई दिल्ली (संवाददाता)
राणा पूंजा जयंती पर आदिवासी समाज के लिए दिल्ली के भील आदिवासी द्वारा एक ऐतिहासिक द्वारा कदम उठाया गया है। दिल्ली में आदिवासी भवन का शिलान्यास नई दिल्ली सांसद बाँसुरी स्वराज, विधायक एवं पूर्व समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद सहित कई आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए यह भवन समर्पित किया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए देश भर के आदिवासियों ने अपनी शुभकामनाएं और दान दिया है। आदिवासी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, दानदाताओं, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का अखिल भारतीय भील आदिवासी ट्रस्ट के अध्यक्ष तोता राम भील ने किया सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्य में सहयोग किया है।
यह भवन आदिवासी समाज द्वारा देश के आदिवासियों को समर्पित है, जो उनके उत्थान और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर आदिवासी समाज मदन प्रशाद गोंड, आदिवासी सौदानी, मुक्ति प्रकाश तिर्की, डी के चौहान, वीरा राम, जीवन, रुपा राम, रामा राम, दीपक, अमिताभ किशोर, अर्जुन, राज किशोर गोंड विशेष तौर पर मौजूद रहे।

पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च
आचार्य महाप्रज्ञ का प्रेक्षाध्यान का दर्शन आज के विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है: मुनिश्री जयकुमार
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा का वात्सल्य, साधना और समर्पण प्रेरणा का संगम है
वर्षीतप साधना पर वैज्ञानिक शोध का द्वितीय वर्ष प्रारम्भ
“गुरु अनुकंपा से प्राप्त दायित्व को पूर्ण निष्ठा और जागरूकता के साथ निभाऊँगा” -महेन्द्र नाहटा 