पूर्व गृहमंत्री धर्मवीर पासी की जयंती उन्नाव कचहरी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
उपदेश टाइम्स उन्नाव
आज कचहरी परिसर उन्नाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री,उत्तर प्रदेश पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय धर्मवीर पासी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके किए गए कार्यों को याद किया।
राजीव रत्न राजवंशी एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय धर्मवीर जी ने अपना संपूर्ण जीवन जन सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह कुशल प्रशासक संगठन कर्ता और जननेता थे। धर्मवीर पासी पासी समाज के स्वाभिमान थे। धर्मवीर जी प्रदेश सरकार में गृहमंत्री, केंद्र सरकार मे श्रम मंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। धर्मवीर का जीवन हमारे लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचित और कमजोर वर्गों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
चंद्रभान चंद्र ने कहा कि हम सभी को संगठित होकर काम करना पड़ेगा। धर्मवीर पासी जी सच्चे जनसेवक थे। वह जीवन भर पासी समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे।
राजेश रावत एडवोकेट ने कहा कि उनका समाज के लिए योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
शोभित राजवंशी ने कहा कि समाज में सभी को मिलकर एक साथ काम करना होगा।
इस अवसर पर विकास वर्मा एडवोकेट,महेश कुमार एडवोकेट,शिव बालक पासी, शिवकांत,संजय रावत एडवोकेट, रामबाबू रावत एडवोकेट विकास सिद्धार्थ एडवोकेट,राजवीर एडवोकेट, सुधीर प्रताप सिंह एडवोकेट,रविंद्र कुमार एडवोकेट,राहुल सिंह यादव, कृष्ण मुरारी मिश्रा एडवोकेट, सघन वर्मा, विवेक रावत एडवोकेट,अमित रावत एडवोकेट, बोधराज सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किया।

नायब तहसीलदार व एसएचओ ने किया डीसीए कैम्प का उद्घाटन
अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया
मझगावा सेवक की माटी बोल उठी, आजु मान बढ़ाय दीहिस, द्विवेदी खंडान के लइका ने, मेहनत से मुकाम पाय लीहिस
उन्नाव जिले के टाउन एरिया शुक्लागंज में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, ऑफिस जाने के लिए लंच तैयार कर रही थी, घर में दरारें आईं
उन्नाव जिले की पहली आदर्श गौशाला व्यवस्थाएं देख प्रशंसा करते नहीं थके लोग
ग्राम प्रधान रामबेटी की अनोखी पहल अब छुट्टी के दिन गांव में ही होगा सरकारी कामकाज 