गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना…
लखनऊ। श्री गणेश सेवा समिति जल संस्थान की ओर से ऐशबाग स्थित जलकल विभाग कालोनी में चल रहे पंचम गणेश उत्सव के अंतिम दिन हवन पूजन, मूर्ति विसर्जन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पं. ललित मिश्रा ने मंगलमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार पूजन अर्चन का कार्य संपन्न कराया। पूजाअर्चना के बाद पंडित जी के निर्देशन में स्वाहा मंत्रोच्चार पर यजमान जनों तथा सभी भक्तों गणों ने पांच-पांच आहूति हवन कुंड में डालकर सभी के लिए मंगल कामना करते हुए दु:ख दरिद्रता दूर एवं स्वथ्य रहने की भगवान से प्रार्थना की। यजमान व भक्तों गणों के हाथों में पुरोहित ने रक्षासू़त्र बांधकर खुशहाल रहने का आर्शीवाद प्रदान किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद समिति की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बप्पा का भोग लगा हुआ चावल छोला एवं हलवा चना का प्रसाद वितरित किया गया हजारों की संख्या भक्तगणों प्रसाद ग्रहण किया। अगले चरण में श्रद्धा और भक्तिमय वातावारण में भक्तों के बीच विराजमान रहने के बाद बप्पा अपने धाम को रथ पर सवार होकर चल पड़े। कार्यक्रम संयोजिकाअनामिका मिश्रा ने बताया कि यहां का गणेश उत्सव का हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारा का प्रतीक माना जाता है क्योंकि सभी हिन्दू-मुस्लिम लोग गणेश चतुर्थी पर्व को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग करते है। उपेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मनौतियों के राजा गणपति महाराज को फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से श्रृंगार करके वाहन पर रखा गया। ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना, एक दो तीन चार बप्पाजी जय जयकार के जयघोष के बीच इको फ्रेंडली मनौतियों के राजा को रंग-गुलाल, फूलों की वर्षा करते हुए विसर्जन स्थल के लिए झूमते-नाचते भक्तों का जनसमुदाय ऐशबाग जलकल कालोनी से कुड़िया घाट के लिए निकल पड़े। श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजे गए गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन का किया गया। इस मौके पर उमाशंकर मिश्रा, शारदा मिश्रा, रामशंकर शर्मा, कुसुम लता, जितेन्द्र कुमार, मंजू, उपेन्द्र पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, ममता रानी, कर्तव्य पाण्डेय, पीयूष जयसवाल, अनमिका मिश्रा, अनुष्का आनंद, दिव्यांशी मिश्रा, अंकिता शर्मा, सोनी शर्मा, दिव्या मिश्रा, मोहित शर्मा, युवराज, अंशु शर्मा, मुस्कान शर्मा, मोहनीश त्रिवेदी, डा राजीव तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, आरिफ खान, विवेक शर्मा उपस्थित थे।

डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न 