12 सितंबर को होगा अनोखा ‘एक्सचेंज’ ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा ‘एक्सचेंज’ का ट्रेलर: जब रिश्तों और भावनाओं का होगा अनोखा आदान-प्रदान
मुंबई (अनिल बेदाग): विज्ञान-कथा और मानवीय संवेदनाओं का अनोखा मेल पेश करने वाली फिल्म ‘एक्सचेंज: ए ह्यूमेजोन एक्सपीरियंस’ का ट्रेलर जारी हो गया है। दिनेश एस. यादव के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘आदान-प्रदान’ की अवधारणा को एक नए और विचारोत्तेजक अंदाज में सामने लाती है। फिल्म में प्लाबिता बोर्थाकुर और आरोह वेलणकर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ट्रेलर संकेत देता है कि कहानी सिर्फ विज्ञान-कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, भावनाओं, अनुभवों और रिश्तों के उन पहलुओं को छूती है, जो इंसान की पहचान गढ़ते हैं।
निर्माता शब्बीर साबूवाला कहते हैं, “यह हमें ठहरने, विचार करने और उन बातों से दोबारा जुड़ने का निमंत्रण है, जो हमें इंसान बनाती हैं।” वहीं निर्माता रचना वोरा के अनुसार, फिल्म इस सवाल की पड़ताल करती है कि “जब हम उन चीजों का ही आदान-प्रदान करने लगते हैं, जो हमारी पहचान बनाती हैं, तब क्या होता है?”
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक दिनेश एस. यादव की यह प्रस्तुति 12 सितंबर 2026 को यूट्यूब पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ मानवीय रिश्तों और फैसलों पर सोचने का मौका देने का वादा करती है।
‘पीके’ और ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ से चर्चित प्लाबिता तथा मराठी सिनेमा के जाने-पहचाने अभिनेता आरोह की मौजूदगी फिल्म को और रोचक बनाती है। ‘एक्सचेंज’ 12 सितंबर को रिलीज़ होगी।

यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का
‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट
‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान ‘ऑपरेशन गंगा’ को रियल बनाएंगी वर्लिन पंवार
अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा ‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू ‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया
मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल 