जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में हुआ कार्यक्रम, किसानों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, उत्तर प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई तथा डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना 2026-27 के अंतर्गत चयनित 28 लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन पत्र वितरित किए गए।जिला दुग्ध विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत बाह्य प्रदेश से स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदने पर किसानों को 40 प्रतिशत (अधिकतम 80,000 रुपये) का अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने नंदिनी कृषक समृद्धि योजना एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के बारे में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की। श्री सन्तोष कुमार ने दुग्ध विकास विभाग द्वारा संचालित दुग्ध नीति योजना के बारे में भी बताया जिसमें नया डेयरी प्लांट या मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर 35 प्रतिशत
अनुदान मिलने की व्यवस्था है!मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से आह्वान किया गया कि वे राज्य सरकार द्वारा संचालित दुग्ध एवं पशुपालन संबंधी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि करें तथा डेयरी व्यवसाय को आत्मनिर्भर एवं लाभकारी बनाएं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 