रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या ने रचा नया अध्याय
मुंबई (अनिल बेदाग): श्रावण माह से पहले रिलीज़ हो रहा रश्मि आर्या का पहला भक्ति गीत ‘शिव शंभू शंकरा’ सिर्फ एक म्यूज़िकल डेब्यू नहीं, बल्कि उनकी दिवंगत माँ बेबी साधना और भगवान शिव को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। टी-सीरीज़ पर रिलीज़ हो रहे इस गीत में रश्मि ने न केवल अपनी आवाज़ दी है, बल्कि म्यूज़िक वीडियो में भी अभिनय किया है।
रियल एस्टेट, फैशन और बिज़नेस की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी रश्मि के लिए गायन का यह सफर बेहद भावनात्मक रहा। उनकी माँ बेबी साधना एक सम्मानित गायिका थीं, जिनकी संगीत विरासत अनजाने में रश्मि के भीतर भी जीवित रही। वर्षों बाद फैमिली फ्रेंड गुरप्रीत कौर चड्ढा और संगीतकार गुरु एम. शर्मा के प्रोत्साहन ने उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने का आत्मविश्वास दिया।
रश्मि कहती हैं कि ‘शिव शंभू शंकरा’ उनके लिए केवल एक गीत नहीं, बल्कि माँ के आशीर्वाद और महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा का स्वर है। रिकॉर्डिंग से पहले उन्होंने लगातार तीन दिनों तक अभ्यास किया और चौथे दिन स्टूडियो में जाकर इस भक्ति गीत को अपनी आवाज़ दी। भक्ति, भावनाओं और माँ-बेटी के अटूट रिश्ते से सजा यह गीत श्रावण के पावन अवसर पर श्रोताओं के दिलों को छूने के लिए तैयार है।

‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार
‘शिद्दत’ के साथ राहिल आज़म का दमदार डेब्यू ‘शिद्दत’ के साथ कैमरे के पीछे चमके राहिल आज़म राहिल आज़म की ‘शिद्दत’ ने दिखाया जुनून और जज़्बात का नया रंग
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण
7 अगस्त को आएगा ‘आर्यभट्ट का जीरो’ ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में हिमांश कोहली का इमोशनल अवतार ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज़ 