कानपुर में चला फायर सेफ्टी और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 20 होटल-रेस्टोरेंट जांच के दायरे में, अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा मानकों में मिली खामियों पर जारी किए नोटिस, सुधार के दिए निर्देश
नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जनहित में अभियान रहेगा जारी।
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर में अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग ने फायर सेफ्टी मानकों को लेकर बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉलों में व्यापक निरीक्षण किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अग्निकांड जैसी घटनाओं को रोकना है। चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा ने कहा की जनता की सुरक्षा सर्वोपरि सुरक्षा मानकों में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं में कमी पाई गई। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि जिन स्थानों पर सुरक्षा उपकरण अधूरे या खराब मिले हैं, वहां निर्धारित समय सीमा के भीतर कमियों को दूर करना होगा।
6 अप्रैल 2026 को किए गए निरीक्षण में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 20 होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉलों की जांच की गई। अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ अग्निशमन एवं आपात सेवा अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग का कहना है कि जनहित और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

सुख्खा पुरवा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण, घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक
भूजल संरक्षण: गांवों में पानी की हर बूंद सहेजने की मुहिम शुरू
गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, जलस्तर का लिया जायजा; गहरे पानी में स्नान न करने की अपील, परमट घाट, अटल घाट, भैरव घाट समेत विभिन्न घाटों पर लगाए गए चेतावनी संकेतक
राज्यपाल की अध्यक्षता में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर का अष्टम दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
सुबह जनता दर्शन में शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण,डीएम के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची राजस्व-पुलिस टीम, सीमांकन कर आवागमन कराया सुचारु
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मेधावी विद्यार्थियों व सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को किया सम्मानित