बेकनगंज पुलिस ने ठगो का किया पर्दाफाश, सरगना जावेद समेत पांच गिरफ्तार
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय एवं पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के व अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना इस सूचना पर रवाना होकर जावेद उपरोक्त की तलाश में मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे, जावेद उपरोक्त जमुनिया रोड स्थित निर्माणाधीन सरकारी कार्यालय के पास मौजूद मिला। साइबर टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेकनगंज व आस पास के भोले भाले लोगो से जावेद व उसके अन्य साथी पैसो का लालच देकर उनसे बैंको मे खाते खुलवाकर उन खातो के एटीएम व उनके पास बुक व रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर की सिम को धोखा धड़ी व ठगी की नीयत से अपने पास ले लेते है और इन खातो का उपयोग जावेद एव उसके अन्य साथियो द्वारा साइबर ठगी एंव अन्य संदिग्ध लेन-देन में किया जाता है पुलिस ने अपनी टीम के साथ जमुनिया रोड से जावेद को गिरफ्तार कर लिया पूछने पर बताया कि अन्य साथी भी हैं जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया! पूछताछ के दौरान जावेद ने अपना जुर्म कबूला जिससे दो अलग-अलग बैंकों की पास बुक अन्य व्यक्तियो के नाम की बरामद हुई। 01 दीपक शर्मा पुत्र शिव चन्द्र शर्मा 02. प्रिंस गौतम पुत्र अनिल कुमार गौतम 03. युवराज पुत्र रवि प्रताप, 04. मो असद पुत्र अब्दुल अहद 05. लक्ष्यदीप पुत्र उमेश कुमार व अन्य अज्ञात लोगो के सम्बन्ध मे बताया जिनके साथ मिलकर जावेद लोगो के बैंकों मे खाते खुलवाकर उन्हें पैसों का लालच देकर उनके साथ धोखा करके उनके बैंक के एटीएम व बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर वाली सिम को अपने साथियो के साथ मिलकर पैसे के लालच मे ऊपर बैठे साइबर ठगो को उपलब्ध कराते थे, जिन खातों मे साइबर ठगो द्वारा साइबर ठगी व अवैध लेन-देन किया जाता है जावेद द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा 20-25 लोगो के बैंक खाते खुलवाये गये है, जिसमे अरबाज के 03 बैंक खाते व सलमान के 04 अलग-अलग बैकं खाते, व सबीना के 03 बैंको मे खाते, अनस के 03 बैंको मे खाते, सूफिया के 02 बैको मे खाते, व कुछ अन्य लोगो के खाते खुलवाये गये जिनको साइबर ठगो को उपलब्ध कराया गया। अपराध का सरगना जावेद,दीपक शर्मा,प्रिंस गौतम युवराज, मो असद लक्ष्यदीप सभी आरोपियों से अलग-अलग बैक की पास बुक अन्य व्यक्तियो के नाम से प्राप्त हुई!
साइबर टीम व थाना बेकनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया!

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर किया विरोध पार्षद इशरत अली को किया नजरबंद
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत
भूजल सप्ताह: क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में जल संरक्षण कार्यशाला, चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन
आईसीडीएस, विकासखंड सरसौल, कानपुर नगर में विदाई एवं स्वागत समारोह सम्पन्न
पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च 