भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों को जनगणना 2026-27 पूरी तरह मुक्त रखने की मॉग
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर,शिक्षकों को उनके मूल शैक्षिक दायित्वों से हटाकर जनगणना जैसे कार्यों में झोंकने के विरोध में उ०प्र० कांग्रेस कमेटी (शिक्षक प्रकोष्ठ) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रादेशिक महासचिव भुवनेश भूषण ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों को जनगणना 2026-27 पूरी तरह मुक्त रखने की मॉग की है।प्रादेशिक उपाध्यक्ष राजेश गौतम ने बताया कि वर्तमान समय सरकारी स्कूलों में नये छात्रों के प्रवेश और पुराने छात्रों का पाठ्यक्रम शुरू कराने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। वर्तमान में जनगणना की ट्रेनिंग व ड्यूटी के कारण शिक्षक स्कूलों से दूर हैं जिससे सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। यह सीधे-सीधे प्राइवेट विद्यालयों को लाभ पहुँचाने तथा गरीब अभिभावकों व छात्रों को अनिवार्य व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के संकल्प से वंचित किया जाना प्रतीत होता है।कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कानपुर डॉ महादेव ने सरकार से मॉग की कि जनगणना के लिए देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मानदेय पर रखा जाऐ इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और स्कूलों में पढाई का नुकसान भी नहीं होगा।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राजेश गौतम,डॉ महादेव,राजेश संखवार, एडवोकेट नरेन्द्र यादव, एडवोकेट रामजीवन,रणजीत कुमार एड० विजय, डॉ सरोज, डॉ पूनम आदि उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 