महंगाई पर तनिषा मुखर्जी का मजेदार अंदाज़ तनिषा मुखर्जी की ईमानदार पोस्ट ने मचाया धमाल तनिषा मुखर्जी की पोस्ट ने जीता दिल
मुंबई (अनिल बेदाग) : आज के दौर में जहां बढ़ती महंगाई हर किसी की चिंता बनी हुई है, वहीं अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी ने इसे एक अनोखे और हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश कर सबका ध्यान खींच लिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वर्क रूटीन की कुछ कैंडिड तस्वीरें साझा कीं, जिनके साथ लिखा गया उनका मज़ेदार लेकिन सच्चा कैप्शन, “महंगाई देखकर काम करने की प्रेरणा मिल रही है”, लोगों के दिलों को छू गया।
इन तस्वीरों में तनिषा एक प्रोफेशनल, आत्मविश्वासी और फोकस्ड अवतार में नजर आती हैं, जो उनके मेहनती स्वभाव को दर्शाता है। उनकी सादगी और साफगोई ने इस पोस्ट को और भी खास बना दिया, क्योंकि उन्होंने बिना किसी दिखावे के एक ऐसी बात कही, जिससे आज हर आम इंसान जुड़ सकता है।
फैंस ने भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। कमेंट्स में लोगों ने न सिर्फ उनकी बात से सहमति जताई, बल्कि अपने अनुभव भी साझा किए। कई यूज़र्स ने यह भी सराहा कि तनिषा ने एक सामान्य चिंता को सकारात्मक सोच में बदलने का संदेश दिया।
इस पोस्ट के जरिए तनिषा ने फिर साबित किया कि असली कनेक्शन वही होता है, जिसमें सच्चाई और सरलता हो और यही उनकी लोकप्रियता की असली वजह भी है।

डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच
चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन
पोषण को लेकर जागरूक भारत, लेकिन थाली से गायब है जरूरी प्रोटीन और फाइबर
जयपुर में सैलून इंडस्ट्री का महाकुंभ, 5000 से अधिक सैलून संचालकों नें दिखाई एकजुटता 