जनता दर्शन में उठा मामला, 20 साल से लंबित नाली विवाद सुलझा; डीएम के निर्देश पर मौके पर कराई गई खुदाई
कानपुर नगर तहसील नरवल के ग्राम भूखनाही में करीब 20 वर्ष से लंबित नाली निर्माण का विवाद जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से सुलझ गया। मामला जनता दर्शन में सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी नरवल को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
ग्राम भूखनाही में ग्राम पंचायत की ओर से नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित था, लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा लगातार अवरोध उत्पन्न किए जाने के कारण यह कार्य वर्षों से ठप पड़ा हुआ था। इससे जल निकासी बाधित होने के साथ ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर समाधान की मांग की थी।
निर्देश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एसीपी चकेरी और खंड विकास अधिकारी सरसौल के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया। टीम ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर उनकी बात सुनी और विवाद के मूल कारणों का परीक्षण किया। जांच में पाया गया कि नाली के निर्माण की दिशा और स्थान को लेकर असहमति के चलते कार्य बाधित हो रहा था।
मौके पर प्रशासनिक टीम ने कड़ाई के साथ अवरोध को समाप्त कराया और दोनों पक्षों को ग्राम हित में सहमति के लिए तैयार किया। इसके बाद संयुक्त टीम की मौजूदगी में तत्काल नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया और पूरी नाली की खुदाई कराते हुए जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया गया।
प्रशासन की सक्रिय पहल से दो दशक पुराना विवाद समाप्त होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और संतोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति प्रदान किए जाने से भविष्य में विवाद की स्थिति भी समाप्त हो गई है।
उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले का त्वरित निस्तारण कराया गया है। ग्राम हित को सर्वोपरि रखते हुए मौके पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है और आगे भी ऐसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कानपुर में अटल वयो अभ्युदय योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
बेनाझाबर की मरकजी ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, जिलाधिकारी ने दी मुबारकबाद
काकादेव में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी, कठारा में मिष्ठान दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल; दो एफआईआर
156 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएसए स्टेडियम मैदान में सजे भव्य सामूहिक विवाह के रंग
अवैध एलपीजी उपयोग व रिफिलिंग के विरुद्ध सघन कार्रवाई, चार ठिकानों पर छापेमारी; 44 सिलेंडर बरामद, 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
‘कानून व्यवस्था से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हर मोर्चे पर हुआ बदलाव:राकेश सचान 