सपना गोयल की अगुआई में निकलेगी 20 मार्च को हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा
लखनऊ ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में शुक्रवार 20 मार्च को कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तक दोपहर तीन बजे भव्य हिन्दू नव वर्ष शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शंखनाद और डमरू वादन करती, झांझ-मंजीरे के साथ पीले वर्ण की साड़ियां धारण कर मातृशक्तियां धर्मध्वज के साथ शामिल होंगी। “सुंदरकांड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान” के माध्यम से लोगों को संगठित होने का संदेश दिया जाएगा। इस अभियान का एक ही उद्दश्य है कि देवों और संतों की भूमि भारतवर्ष दोबारा विश्व गुरु बने।
इसकी पूर्व संध्या पर बुधवार 18 मार्च को सपना गोयल ने बताया कि हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत का प्रारंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से होता है, जिसे ब्रह्म पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना शुरू करने का शुभ दिन माना जाता है। इसी दिन से पंचांग शुरू होता है, जिसके महीनों के नाम, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की आकाश में स्थिति नक्षत्रों के अनुसार रखे गए हैं।
सपना गोयल ने हिन्दु नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बताया कि गुरुवार 19 मार्च 2026 को विक्रम संवत 2083 चैत्र प्रतिपदा को नवरात्र आगमन से ही हिन्दू नव वर्ष भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि वे सुबह उठकर अपने-अपने घरों में शंखनाद करें। पीला या भगवा हिन्दुस्तानी वस्त्र पहने। मस्तक पर तिलक लगाए और मंगल गान करें। प्रसाद और भोग के रूप में खीर या हलवा बनाकर उसका वितरण करें। गरीबों को दान करें। घरों और संस्थानों को केसरिया धर्मध्वज, फूलों, बंधनवार, रंगोली और दीपों से अलंकृत करें। सोशल साइट्स पर जनजागृति के लिए इस दिवस की शुभकामनाएं और चित्र साझा करें। नजदीकी मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन करें।
सपना गोयल के अनुसार भारत उत्थान के हेतु ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, मातृ शक्तियों द्वारा वृहद स्तर पर करवाया जा रहा है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृ शक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। इस क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर तीर्थाटन का सिलसिला भी शुरू किया गया है। इसके तहत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, नैमिषारण्य तीर्थ, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर, कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगा जी घाट परिसर और चित्रकूट के रामघाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इसके साथ ही बीते साल 11 सितम्बर से अयोध्या जी में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरी ओर “सेवा परमो धर्म:” को बीज मंत्र मानते हुए दरिद्र नारायण की सेवा के भाव से जाड़ों में कम्बल वितरण और विभिन्न पावन अवसरों पर भंडारों का आयोजन भी करवाया जा रहा है। इसके साथ ही सावन माह में वृहद कावड़ सेवा भी की जा रही है।

डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न 