ऋषभ के शानदार खेल से केडीएमए बना विजेता, मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित “मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता” का फाइनल मुकाबला आज कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेला गया। फाइनल मैच में केडीएमए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोवर्स क्लब को 7 विकेट से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
केडीएमए की जीत में ऋषभ (84 नाबाद), सुधांशु चौरसिया (50) और सुमित राठौर (21 नाबाद) की अहम भूमिका रही। रोवर्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। रोवर्स की ओर से अभिषेक यादव (46), देवांश चतुर्वेदी (68), रोहित सिंह (30), विकास यादव (28), माधव गुप्ता (17) ने योगदान दिया, जबकि सतनाम सिंह ने 37 रन पर 2 विकेट झटके। जवाब में केडीएमए ने 3 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर जीत दर्ज की।
फाइनल मैच के बाद मुख्य अतिथि आदर्श सिंह (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथियों में केसीए अध्यक्ष एस.एन. सिंह, डायरेक्टर केबी ग्रुप्स मोहित अग्रवाल, कपिल पाण्डे, राजेन्द्र अवस्थी एवं गोपाल कृष्ण मालवीय शामिल रहे। इस अवसर पर केसीए संरक्षक के तत्वावधान में आयोजित तीन प्रतियोगिताओं— केएस सक्सेना स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट, मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता एवं अरुण अवस्थी स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट— के पुरस्कारों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान ऋषभ मिश्रा को प्रदान किया गया। आयोजन का समापन खेल भावना, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने सराहना इस मौके पर के सी ए सचिव कौशल कुमार सिंह पी एस नेगी मनीष मालवीय उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 