“फिटनेस बनी फोकस, पॉजिटिविटी बनी ताक़त: मधुरिमा तुली का 2026 मंत्र”
मुंबई (अनिल बेदाग) : नया साल, नई ऊर्जा और खुद से किया गया एक मज़बूत वादा—अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने 2026 की शुरुआत फिटनेस, वेलनेस और आत्म-संतुलन को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाकर की है। ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी हेल्दी माइंड और स्ट्रॉन्ग बॉडी के महत्व को समझने वाली मधुरिमा के लिए फिटनेस सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल है।
इस साल उनका फोकस है—कंसिस्टेंसी, क्लीन लिविंग और मानसिक मजबूती, जो उन्हें अंदर से और भी ज़्यादा सशक्त बनाती है। उनका यह फिटनेस-ड्रिवन अप्रोच न सिर्फ उनकी पर्सनल जर्नी को दर्शाता है, बल्कि फैंस के लिए भी एक पॉजिटिव इंस्पिरेशन बनकर सामने आता है।उनका मानना है कि सच्ची फिटनेस शारीरिक ताकत से कहीं आगे जाकर मानसिक शांति और आत्म-अनुशासन को भी शामिल करती है। हालिया तस्वीरों में दिखती उनकी रेडिएंट एनर्जी और फ्रेश वाइब्स इस बात का सबूत हैं कि वह नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं—जहां हेल्थ, ग्रोथ और सेल्फ-लव सबसे आगे है।

डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच
चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन
पोषण को लेकर जागरूक भारत, लेकिन थाली से गायब है जरूरी प्रोटीन और फाइबर
जयपुर में सैलून इंडस्ट्री का महाकुंभ, 5000 से अधिक सैलून संचालकों नें दिखाई एकजुटता 