एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने उन्नाव में की समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश
उन्नाव/कानपुर उपदेश टाइम्स
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उन्नाव पहुंचे। निरीक्षण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई के दौरान उन्होंने पीड़ित पक्षकारों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, नायब तहसीलदार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। आयोग के सदस्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचे और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
समीक्षा बैठक के उपरांत रमेश चंद्र कुंडे ने क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की विभिन्न मलिन बस्तियों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल और ड्रेनेज व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में लंबित शिकायतों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए आयोग के सदस्य ने कहा कि दलित एवं वंचित वर्ग से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए और शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 