आईएमए कानपुर में नई टीम गठित, डॉ. गौरव चावला को सीजीपी सहायक निदेशक व डॉ. सरद दमेले को सहायक सचिव चुना गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा की जनरल बॉडी मीटिंग बुधवार को आईएमए कानपुर के सेमिनार हॉल परेड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने की। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में आईएमए सीजीपी के सहायक निदेशक पद के लिए डॉ. गौरव चावला तथा आईएमए सीजीपी के सहायक सचिव पद के लिए डॉ. सरद दमेले का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। इसी क्रम में आईएमए एमएस कानपुर सब चैप्टर के चेयरमैन पद हेतु डॉ. कुणाल सहाय एवं सचिव पद हेतु डॉ. मोहित खत्री को निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. गौरव चावला के नेतृत्व में आईएमए सीजीपी कानपुर सब फैकल्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार सीजीपी के अंतर्गत विभिन्न रोचक एवं उपयोगी विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने किया। बैठक के दौरान आईएमए न्यूज एंड व्यूज के चीफ एडिटर डॉ. एस.के. गौतम सहित राष्ट्रीय आईएमए के लिए 24 एवं स्टेट आईएमए के लिए 48 डेलीगेट्स का भी चयन किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 