रावतपुर गांव में आस्था का भव्य उत्सव, मंदिर समिति के सान्निध्य में निकली विशाल कलश यात्रा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के रावतपुर गांव में आज धर्म और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव स्थित मंदिर परिसर में पहले से गठित मंदिर समिति के सान्निध्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समिति के वर्तमान पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मंदिर समिति में दिनेश शर्मा अध्यक्ष, श्रवण कटियार महामंत्री और राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष के रूप में पहले से दायित्व निभा रहे हैं। वहीं समिति में पुत्तन शुक्ला, अर्जुन थापा, अनिल वर्मा, अनुराग गुप्ता, गोलू, रवि वर्मा और पिंकू सिंह सेगर सदस्य के रूप में आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसके उपरांत मंदिर सेभव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सुनीता त्रिवेदी सहित सैकड़ो महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और भक्तिमय नारों से पूरा रावतपुर गांव धर्ममय वातावरण में डूबा नजर आया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में आज 21 जनवरी कलश यात्रा के बाद 22 जनवरी को शोभा यात्रा एवं पूजन 23 जनवरी को मूर्ति स्थापना मूर्ति स्थापना के बाद विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा नियमित पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजनों और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामीणों ने कलश यात्रा को गांव की धार्मिक एकता और आस्था का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश शर्मा टीटू पंडित पुत्तन शुक्ला अमरनाथ पांडेय अभय दीक्षित रवि शुक्ला अनिल वर्मा रवि आनंद भारती श्रावण कटियार अर्जुन थापा सुनील गुप्ता अनुराग गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद है।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 