अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग फेडरेशन एवं पाल महासभा की तथावधान में मणिकर्णिका घाट तोड़ने के विरोध में ज्ञापन दिया गया
कानपुर :- कानपुर में आज अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग फेडरेशन, पाल महासभा व कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया गया! राजमाता अहिल्याबाई होलकर राजवंश इंदौर हिंदू मंदिरों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण की पुरोधा एवं हिंदू धर्म की आधारशिला रखने वाली एवं हिंदू रीति रिवाज और संस्कृति को बचाने वाली भारत में इकलौता राज घराना इंदौर की महारानी थी जिन्होंने बनारस स्थित मणिकर्णिका घाट को बनवाया था जिसे प्रशासन ने बुलडोजर द्वारा ध्वस्तीकरण कर दिया जिसके विरोध में बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के लोगों कांग्रेसियों व पाल समाज के लोगों ने आज कानपुर स्थित कौशिक पार्क से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया! आपको बताते चलें पाल समाज भारत सहित विश्व के अनेक देशों में विभिन्न विभिन्न नामों से जाना व पहचाना जाता है! 10 जनवरी 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना के नगर निगम प्रशासन वाराणसी द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त कर दिया जिससे पाल समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है! अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग फेडरेशन एवं पाल महासभा व कांग्रेस द्वारा तीन सूत्रीय ज्ञान दिया गया!
1- भविष्य में पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत एवं राजघराने एवं राजघाटों बारात शाला मंदिरों, कुए पोखरों से संबंधित पुरातत्व विभाग एवं खासगी ट्रस्ट के तालमेल करने के बाद ही उस विरासत को बचाने की भूमिका शासन प्रशासन द्वारा किया जाए
2- मणिकर्णिका घाट वाराणसी उत्तर प्रदेश को नवीनीकरण पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से कराया जाए तब तक पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की खंडित मूर्ति को संरक्षित रखा जाए
3- अगर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से इसको संज्ञान में नहीं दिया गया तो भारत का बाल बघेल गडरिया धनगर कोरबा रेवाड़ी गद्दी, राउत, गंगा जली, देसाई, शेफर्ड समाज सड़क पर आंदोलन करने को विवश हो जाएगा इसकी पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकार की होगी
आज के ज्ञापन में प्रमुख रूप से सर्वश्री सियाराम पाल एडवोकेट, राजकुमार पाल, प्रतिभा अटल पाल,विवेक पाल, पवन गुप्ता जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी,राजू द्विवेदी,देवनारायण पाल एडवोकेट, उमाशंकर त्यागी एडवोकेट,आरपी पाल एडवोकेट, रामसहाब पाल एडवोकेट, अभिषेक पाल एडवोकेट, मधुर साहू एडवोकेट, आरके यादव एडवोकेट, तेज बहादुर पाल एडवोकेट, अंकुर पाल एडवोकेट, विशाल पाल एडवोकेट,महेन्द्र पाल एडवोकेट आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे!

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट