विधायक राहुल सोनकर विवाद में हिन्दू रक्षा दल का समर्थन तेज, जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव व महिला मोर्चा भी सामने आए
कानपुर:कानपुर के बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर के बयान को लेकर चल रहे विवाद ने अब और तूल पकड़ लिया है। एक ओर जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने जाजमऊ स्थित केडीए की मदीना मस्जिद के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई और पद से निष्कासन की मांग की, वहीं दूसरी ओर हिन्दू संगठनों का समर्थन विधायक के पक्ष में सामने आ रहा है।
इस पूरे मामले को हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने संज्ञान में लेते हुए विधायक राहुल सोनकर के समर्थन में एक वीडियो जारी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कानपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
वहीं हिन्दू रक्षा दल, कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष सनातनी नीरज श्रीवास्तव ने भी विधायक राहुल सोनकर के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से गौ तस्करी और अवैध गौकशी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस पर सख्त कार्रवाई न होना चिंताजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिन्दू रक्षा दल गौ संरक्षण के मुद्दे पर हमेशा मुखर रहा है और आगे भी रहेगा।
इसी क्रम में हिन्दू रक्षा दल की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी खुलकर सामने आईं। उन्होंने कहा कि यदि गौहत्या और गौकशी करने वालों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो हिन्दू रक्षा दल की महिलाएं सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि गौ तस्करी और अवैध गौकशी के मामलों में बिना भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में शांति बनी रहे और कानून का पालन सुनिश्चित हो सके।
फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही जा रही है। जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बयानबाजी का दौर जारी है।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 