रोजगार सृजन एवं कॅरियर मार्गदर्शन में सेवायोजन विभाग की उल्लेखनीय सफलता
कानपुर नगर, सेवायोजन विभाग, जनपद कानपुर नगर द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 01 अप्रैल, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक जनपद में रोजगार मेलों एवं कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर सफल आयोजन किया गया।
उक्त अवधि में कुल 31 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिनमें 169 नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन रोजगार मेलों के माध्यम से 10,847 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से 4,411 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठानों में चयन किया गया।
इसके साथ ही, युवाओं को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करने एवं उपयुक्त कॅरियर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 94 कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 12,065 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सेवायोजन विभाग की यह उपलब्धि जनपद कानपुर नगर में रोजगार सृजन एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रभावशाली पहल है, जो शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है!

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 