जैथरा पुलिस ने 12 घंटे में डबल मर्डर का किया खुलासा, पिता समेत तीन गिरफ्तार
दैनिक उपदेश टाइम्स समाचार
एटा।थाना जैथरा क्षेत्र में युवक और युवती की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतका का पिता, मां और बहन शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल खुरपा भी बरामद कर लिया है।घटना 11 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब पीआरवी 112 को सूचना मिली कि ग्राम गढ़िया सुहागपुर में एक युवक गंभीर रूप से घायल है और एक युवती की हत्या हो चुकी है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जैथरा में मुकदमा संख्या 10/26 धारा 191(2), 191(3), 103(1) बीएनएस के तहत छह अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज सोमवार को तीन अभियुक्तों—अशोक पुत्र रामसनेही, उसकी पत्नी बिटोली देवी और पुत्री शिल्पी—को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अशोक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुरपा बरामद किया गया।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 